फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के कुछ समय पहले एसपी ने पांच थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के कुछ समय पहले एसपी ने पांच थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

देवरिया। चुनाव आचार संहिता लागू होने से कुछ समय पहले एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच थाना प्रभारियों को बदल दिया है, जबकि अन्य 10 पुलिसकर्मियों के भी तैनाती स्थल में बदलाव किया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को राज्य चुनाव आयोग ने आचार संहित लागू कर दी। इससे पहले एसपी ने भलुअनी के थाना प्रभारी श्याम सुंदर तिवारी को भटनी की जिम्मेदारी सौंप दी। जो वह कुछ दिन पहले पकड़ी बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी से भलुअनी के एसओ बनाए गए थे। एक माह से भी कम समय तक यहां रह पाए। भटनी के एसओ चंद्रभान सिंह को भाटपाररानी का एसओ बनाया गया है, जो कुछ दिन पहले महुआडीह थाने से गए थे। इनका भी एक माह में दूसरी बार तबादला हुआ है। रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी गोपाल राजभर को भलुअनी का एसओ बनाया गया है। एसपी के पेशकार मनोज कुमार को रामपुर कारखाना थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एसओजी के प्रभारी घनश्याम सिंह को एक साथ दो जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें एएचटीयू का थानाध्यक्ष भी बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य ग्यारह पुलिसकर्मियों का भी एसपी ने तबादला किया है। इसमें सिपाही और मुख्य आरक्षी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें