फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजूरी मिली तो जिले में बनेंगे पांच नए थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
मंजूरी मिली तो जिले में बनेंगे पांच नए थाने
विज्ञापन

बरियारपुर थाना बनाने का मामला शासन में पहुंचा
ग्रामीण कोतवाली, हरेराम चौराहा और पकड़ी बाजार में है थाना प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शासन की मंजूरी मिली तो जिले में पांच नए थाने बनेंगे। एक थाने का मामला शासन में तो दूसरे का पीएचक्यू तक पहुंचा है। वहीं, ग्रामीण कोतवाली, पकड़ी बाजार और हरेराम चौराहा में थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यदि पांचों थाने बन गए तो जिले में बहुत कुछ बदल जाएगा। दो एएसपी की तैनाती भी अनिवार्य रहेगी।
सदर कोतवाली क्षेत्र का इलाका बड़ा है। पूर्व में इसकी सीमा 20 किलोमीटर से अधिक है। वहीं, पश्चिम में सात किलोमीटर है। दक्षिण में 10 और उत्तर में पांच किलोमीटर सीमा है। इसके साथ ही शहर भी पांच किलोमीटर की परिधि में बसा हुआ है। पूर्वी क्षेत्र में बसे बरियारपुर में थाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। यह मामला अब शासन में पड़ा हुआ है। वहीं, रामपुर कारखाना थाने की सीमा भी बहुत अधिक है। इसमें महुआडीह को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया। यह मामला पीएचक्यू में पड़ा हुआ है। इन दोनों थानों के निर्माण के लिए जमीन भी मिल गई है। दोनों जगह करीब छह हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन है। इसके अलावा ग्रामीण कोतवाली सोनूघाट, अगस्तपार या आसपास के इलाके में बनाने का प्रस्ताव है। वहीं, बदमाशों के लिए मुफीद रास्ता देवरिया-पकड़ीबाजार मार्ग पर पकड़ी बाजार या इसके आसपास थाना बनाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके अलावा बनकटा और खामपार थाने में से कुछ हिस्सा काटकर हरेराम चौराहे पर थाने बनाए जाने की योजना है। यह बिहार बॉर्डर पर स्थित है।
विज्ञापन

20 या अधिक थाने पर दो एएसपी होंगे
अभी जिले में 19 थाने हैं। इसमें महिला थाना भी शामिल है। इसलिए अभी जिले में एक ही एएसपी की पोस्ट है। यदि 20 या उससे अधिक थाने होंगे तो कम से कम दो एएसपी होंगे। यहां एक बार दो एएसपी एक साथ काम कर चुके हैं।
हर थाने में इतने कर्मचारियों की होगी आवश्यकता
नए थाने में एक इंस्पेक्टर, कम से कम छह दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल, दो आरक्षी चालक, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एक कंप्यूटर आपरेटर और 84 से अधिक कांस्टेबल की जरूरत होगी। इसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

कोट
जिले में पांच नए थाने बनने के लिए प्रस्तावित हैं। बरियारपुर और महुआडीह में थाने का मामला अंतिम चरण में चल रहा है। पकड़ी बाजार से लेकर पैकौली तक, ग्रामीण कोतवाली और भाटपाररानी सर्किल में हरेराम चौराहे पर थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जहां जमीन मिल जाएगी, वहां थाने का निर्माण करा दिया जाएगा।
- डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें