फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के पांच नए संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड के पांच नए संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन

देवरिया। पांच कोरोना संक्रमित केस मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हो गई है। होम आइसोलेशन के छह लोग स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइंस का एक युवक शामिल है। बुखार होने पर वह अस्पताल पहुंचा था। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला।
विकास खंड बरहज क्षेत्र का एक व्यक्ति बुखार से पीड़ित था। अस्पताल में जांच कराने पर संक्रमित मिला। इसी ब्लाक क्षेत्र की एक महिला दाएं हाथ में दर्द से पीड़ित थी। उसे और कोई दिक्कत नहीं थी। वह इलाज कराने अस्पताल पहुंची। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

बुखार-खांसी से पीड़ित गौरीबाजार ब्लाक क्षेत्र की एक युवती अस्पताल पहुंची, जहां जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली। शहर के एक मोहल्ले की एक महिला गर्भवती है। बुखार और खांसी होने के कारण जांच कराई तो संक्रमित पाई गई। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 22881 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22628 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिदिन संभावित मरीजों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 23 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें