फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमरूद का पौधा तोड़ने पर मारपीट और पथराव में पांच घायल

Sun, 10 Mar 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द गांव की घटना, दोनों पक्ष पहुंचे थाने
विज्ञापन

फोटो समाचार..
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द गांव में अमरूद का पौधा तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों तरफ से तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी का नजदीक के एक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द गांव निवासी सुमन यादव क्षेत्र के शेरवां बभनौली अपने रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आई हुई थीं। शनिवार को ही वह यहां से गांव पहुंचीं तो देखा कि अमरूद का पौधा तोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि बिना नाम रखे वह बोल रही थीं। इसी पर पड़ोस की महिला, उनकी पुत्री और पुत्र दोपहर में दरवाजे पर चढ़ आए और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने ईंट से पथराव भी किया। उनका पुत्र भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के सोनू गोड़ का कहना है कि सुमन देवी मेरी बहन कुमकुम पर पौधा तोड़ने का आरोप लगा रही थीं। उन्होंने उनसे कहा कि जितना पौधा नुकसान हुआ है, वे दे देंगे। इसी पर नाराज होकर उनके पटीदारों ने मेरा कांडा तोड़ दिया। इस दौरान जमकर पथराव भी किया गया, जिससे उनका सिर फूट गया। मां विद्यावती देवी और बहन कुमकुम को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष पौधा तोड़ने को लेकर आपस में कहासुनी और पथराव किए हैं। दोनों पक्षों को चोटें लगी हैं। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें