फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी वीजा देकर आठ बेरोजगारों से हड़प लिए 4.80 लाख

Sun, 07 Jan 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना पुलिस ने पश्चिमी चंपारण के रहने वाले जालसाज पर दर्ज किया केस
विज्ञापन


देवरिया। जालसाज ने आठ बेरोजगारों को तुर्की का फर्जी वीजा देकर 4.80 लाख रुपये हड़प लिया। इसकी जानकारी होने पर बेरोगजारों ने जालसाज पर दबाव बनाया तो उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। रामपुर कारखाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव निवासी बशीर अहमद और उनके साथियों का संपर्क बिहार के बेतिया, पश्चिमी चंपारण निवासी सिद्धार्थ कुमार से हुआ। बातचीत के दौरान उसने तुर्की भेजने के नाम पर आठ लोगों से साठ-साठ हजार रुपये की मांग की। बशीर और उनके साथी अरविंद यादव, ओमप्रकाश, राम अवतार और छोटेलाल समेत आठ लोगों ने जालसाज की ओर से दिल्ली की एक कंपनी के दिए गए बैंक अकाउंट 4.80 लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद कूरियर से वीजा भेजा गया। इंटरनेट पर चेक करने के बाद वीजा फर्जी निकला। इसकी जानकारी युवकों ने जालसाज को दी तो वह टालमटोल करने लगा और बाद में अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। बशीर की तहरीर पर पुलिस ने सिद्धार्थ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें