फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आलू-प्याज की बोरियों के बीच मिली 48 पेटी शराब, एक गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनीछापर चेकपोस्ट पर रविवार को पुलिस ने 48 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब की यह खेप पिकअप में आलू और प्याज के बीच छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी। जानकारी के अनुसार रविवार को मैरवा थाना क्षेत्र के धरनीछापर चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग हो रही थी। एक पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें आलू और प्याज के बीच में छिपा कर रखी गई 48 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप समेत शराब को जब्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान बंटी प्रसाद पुत्र अरविंद प्रसाद निवासी गुलाब देवी रोड न्यू रतन नगर थाना बाबा खेल जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। बताते चलें कि बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेकपोस्ट से 200 मीटर दूरी पर स्थित धरनीछापर चेकपोस्ट पर लगातार शराब बरामदगी और तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, लेकिन बनकटा पुलिस को तस्करी की भनक तक नहीं लग रही है। मैरवा एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि धरनीछापर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान आलू व प्याज के बीच छिपाकर रखी विदेशी शराब बरामद की गई और तस्कर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें