फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार से 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम के पास से रविवार को एक लग्जरी कार में छिपाए गए 40 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर बाद देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर नरौली संंग्राम के पास नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान देवरिया के तरफ से एक लग्जरी कार बड़ी तेजी से आती दिखाई पड़ी। चालक कार कुछ दूर पहले ही रोककर गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें छिपाई गई 40 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब के साथ पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि शराब को बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। एसओ ने बताया गिरफ्तार तस्कर में एक ने अपना नाम काविंद्र सिंह पुत्र समरपाल सिंह निवासी चकोरी थाना हसनपुर जनपद अमरोहा और दूसरे ने सुभाष झा पुत्र स्व. कैलाश झा निवासी झांसी थाना झांसी कोतवाली जनपद झांसी बताया। दोनों तस्करों ने बताया कि शराब की खेप बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे। तस्करों ने पूछताछ में शराब की कीमत ढाई लाख रुपये बताया है। दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें