भटनी। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रविवार को मौर्य एक्सप्रेस में जीआरपी ने लावारिस बैग से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब जब्त करने के बाद जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
जीआरपी भटनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शौचालय के पास एक पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला। तलाशी लेने पर बैग से अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें बरामद हुईं।
सीओ बलिया जीआरपी सवीरत्न गौतम ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।