फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 47058 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत का जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ ? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 47058 वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 47058 वादों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 18,53,84,190 (अठारह करोड़ तिरपन लाख चौरासी हजार एक सौ नब्बे) रुपये का सेटलमेंट किया गया।
जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव इशरत परवीन फारुकी ने फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जनपद न्यायाधीश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान न्यायाधीश, अधिवक्ता, वादकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी के 503 वादों का निस्तारण
देवरिया। लोक अदालत में शनिवार को चकबंदी विभाग से संबंधित 503 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया। उप संचालक चकबंदी व सीआरओ अमृत लाल बिंद, चकबंदी अधिकारी रामअवध यादव, पंकज कुमार, एसीओ अशोक पांडेय, धीरेंद्र वर्मा, मनीष कुमार श्रीवास्तव, शंभू श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्र, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें