फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाकेबंदी कर 45 वाहनों की हुई चेकिंग

Mon, 01 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर रविवार दोपहर में स्थानीय पुलिस ने मगहरा चौराहे पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने 45 वाहनों की जांच की गई। इसमें दस वाहनों का दस हजार रुपये का ई-चालान काटा गया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दिन में सुबह ग्यारह से लेकर दोपहर एक बजे तक नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान 60 व्यक्तियों की जांच-पड़ताल भी की गई। दस वाहनों का दस हजार रुपये ई-चालान काटा गया। इसके अलावा जेल से रिहा हुए क्षेत्र के अपराधियों को थाना परिसर में बुलाकर भविष्य में दोबारा अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें