फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 नलकूप चालकों को मिला नियुक्तिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
45 नलकूप चालकों को मिला नियुक्तिपत्र
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद एनआईसी में नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी अमित किशोर, सदर विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ला एवं सलेमपुर विधायक काली प्रसाद द्वारा जनपद में नियुक्त 45 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पहली बार नलकूप चालकों में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। नियुक्ति पत्र मिलने पर इन सभी के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव दिखे। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से सुनिश्चित करेंगे। नलकूप के रख-रखाव सहित कृषकों को सिंचाई को लेकर कोई समस्या न उठानी पडे़, इसके लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं विधायक गण द्वारा सभी को अपने हाथों से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र पाने वालों में प्रमुख रूप से दीपक यादव, विकास पांडेय, रुबी वर्मा, सत्येंद्र कुमार सौरभ, राजकुमार, दुर्गेश राजभर, राजकुमार सिंह, निरंजन कुमार यादव, मृदुला मिश्र, सुधीर कुमार प्रसाद, रौशन जमीर अंसारी, प्रमोद कुमार निषाद, संजय कुमार यादव, कुंदन मणि त्रिपाठी, विवेकानंद सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, रिंकी राय, राधा यादव, रजनी त्रिपाठी, विपिन कुमार ठाकुर, रऌना सिंह, अनुष्का, सोनी मौर्या, गीता देवी आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें