देवरिया। बखरा, एकडंगा, डुमवलिया, रघुनाथपुर, परगसहां, मुरासों, पटखौली, बजरिया, मिश्रौली सहित जनपद के 26 गांवों के 44 स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान के अंतर्गत तहसील भाटपाररानी में उप जिलाधिकारी भाटपाररानी व तहसीलदार भाटपार रानी व नायब तहसीलदार भाटपाररानी, सोहनपुर तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की उपस्थिति में नौ ग्रामों के 11 सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियों से अवैध कब्जों को हटवाया गया। ऑपरेशन कब्जा मुक्ति 2025 के तहत तहसील देवरिया सदर में ऐसी सार्वजनिक भूमियों पर पाये गये अतिक्रमण को पूर्व सूचना, डुग्गी मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उपरांत कब्जा मुक्त कराए जाने एवं उन्हे मूल स्वरूप प्रदान करने के लिए चलाए गए अभियान के अन्तर्गत कब्जा हटवाया गया। रुद्रपुर में 6 स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया।