भाटपाररानी। नगर के एक मैरिज हॉल में रविवार को 46 जोड़ों का सामूहिक विवाह की रस्म अदा की गई। इसमें 44 हिंदू जोड़ों का विवाह और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
इस दौरान प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये का चेक तथा अलग से विदाई के सामान उपहार स्वरूप भेंट दिए गए। इन जोड़ों को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर और विशिष्ट अतिथि सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विधायक सभाकुंवर ने कहा कि सरकार की सामूहिक विवाह योजना में एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता के साथ सामूहिक विवाह कराया जाता है। यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। इसके अलावा सरकार की योजनाओं से गरीब घरों की बेटियां अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम दीप राज सिंह, बीडीओ पीएन त्रिपाठी, ब्लॉक प्रशासक बिंदा कुशवाहा, सुरेश तिवारी, रवि प्रकाश एडवोकेट, हरिकेश बहादुर सिंह कुशवाहा आदि ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।