फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार जा रही कार से 44 पेटी शराब बरामद, तस्कर भागे

Sat, 13 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के भिंगारी मार्ग पर ग्राम जसुई के पास पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे 44 पेटी शराब अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्कर कार में शराब छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर गाड़ी छोड़कर गांव के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने वाहन व उसमें रखी शराब को जब्त कर अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


भाटपार रानी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक कार से बड़ी मात्रा में शराब बेलपार ढाला क्रॉस कर भिंगारी बाजार के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस कार का पीछा करने लगी। पुलिस को पीछा करते देख शराब तस्कर ग्राम जसुई के पास सड़क पर गाड़ी छोड़कर पैदल गांव में घुसकर छिप गए। पुलिस टीम ने गांव में जाकर छानबीन की, लेकिन तस्करों का पता नहीं लगा।
विज्ञापन


एसओ अभिषेक राय ने बताया कि अज्ञात शराब तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन के नंबर के आधार पर शराब तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें