फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हर कोने से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

----

मुख्यमंत्री की सभा में उमड़ेगी भीड़
भाजपा की विभिन्न इकाइयों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को अलग-अलग इकाइयों ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की। शिलान्यास समारोह में जिले के हर क्षेत्र से बड़ी तादाद में जनता को पहुंचाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई।
भाजपा के विभाग, प्रकल्प और मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रमुख की बैठक संसदीय कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री जिले को सबसे बड़ा उपहार मेडिकल कॉलेज के रुप में देंगे। जीआईसी परिसर में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बैठक में विजय दुबे, जिला महामंत्री कृष्णा नाथ राय, संजय राव, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विंदेश पांडेय, बलराम उपाध्याय, संजय तिवारी, उदय प्रकाश पांडेय, शशि राव, अब्दुल सत्तार, सुरेंद्र मिश्र, डॉ. हेमंत मिश्र, श्रीनिवास मणि, अवधेश सिंह, रामदास मिश्र, सत्येंद्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, पार्टी कार्यालय पर हुई नगर इकाई की बैठक में नगर प्रभारी अनिरुद्ध मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग हो जाएं। पूरे मनोयोग से लगर उसका निर्वहन करें। 25 दिसंबर को सभी बूथ पर सुशासन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, अंगद मणि, अजय कुमार दुबे, अजय उपाध्याय, ऋषिराज मिश्र, गोविंद मणि, रवि पाल, राजू गोंड, संजय पांडेय, दुर्गेश नाथ, चंद्रशेखर गुप्ता, आशीष गुप्ता, दीपक वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर बूथ से पहुंचे 20 कार्यकर्ता
देवरिया। देहात मंडल की बैठक जिला पंचायत परिसर स्थित सदर विधायक जन्मेजय सिंह के आवास पर हुई। विधायक ने कहा कि 26 दिसंबर को बड़ी सौगात जिले को मिलने जा रही है। ऐतिहासिक कार्यक्रम में देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने हर बूथ से कम से कम 20 सदस्य पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद शाही, डॉ. अजीत मिश्र, राजन यादव, अंबिकेश पांडेय, विपिन यादव, संतोष चौरसिया, जयराम पटेल, राजन सोनकर, मनोज चौरसिया, दिवाकर भारती, दिनेश गुप्ता, चंदन चौहान आदि मौजूद रहे। भाजयुमो की बैठक में जिलाध्यक्ष विंधेश पांडेय ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से एक हजार कार्यकर्ता पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जिला मंत्री राज दीक्षित, राहुल मणि, देवेंद्र सिंह, अश्वनी पांडेय, संतोष चौरसिया, जितेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें