फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजे दरबार, उमड़े लोग

विज्ञापन
शहर के कचहरी रोड पर सम्राट अशोक दल के तरफ से रखी गयी मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शारदीय नवरात्र की नवमी पर भक्तों ने विधि-विधान से हवन पूजन कर नौ दिवसीय व्रत का पारण किया। घरों में कलश स्थापित किए व्रतधारियों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीष लिया। कई जगहों पर शुक्रवार को भी कन्या पूजन होगा। उधर, पूजा पंडालों में मां सिद्धिदात्री के दर्शन पूजन को श्रद्धालु उमड़े रहे। दिन की अपेक्षा रात मेें अभिभावकों संग मेला देखने आए बच्चों ने अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी की। वहीं महिलाओं ने जलेबी, चाट, कुल्फी, आइसक्रीम का आनंद लिया।
विज्ञापन

विद्वान आचार्य की देखरेख में गृहस्थ लोगों ने पूरे परिवार संग बैठकर हवन पूजन संपन्न कराया। पूरे भक्ति भाव से मां की स्तुति की। शहर के देवरही मंदिर, अमेठी माता मंदिर, राघवनगर व हनुमान मंदिर की दुर्गा माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पूरे दिन हवन-पूजन का क्रम चलता रहा। उधर, पूजा पंडालों में भी चहल-पहल बढ़ी रही। रामलीला मैदान, हनुमान मंदिर, मालवीय रोड पर सबसे अधिक भीड़ रही। शहर के मां शक्ति दरबार पुरानी फलमंडी नगरपालिका रोड, नवयुवक संघ मालवीय रोड ओवरब्रिज के सामने नीले रंग की पोशाक में देवी प्रतिमाएं व पेड़ा गली के मैहर धाम, रामगुलाम टोले में जय श्रीराम सार्वजनिक दल की सात देवी बहनों, सम्राट क्लब भुजौली कॉलोनी में 25 मुखी एवं 50 भुजाओं वाली, साक्षात देव दर्शन देवरिया खास में देवी के विभिन्न रुपों में मोहल्ले की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, जीआईसी क्लब कोतवाली रोड, आदि शक्ति दरबार राघवनगर का भव्य पंडाल, जय मां वैष्णो क्लब न्यू कॉलोनी का गुफा से बाबा बर्फानी एवं वैष्णो देवी का दर्शन पुरुष व महिला भक्तों को खूब लुभा रहा है। जय मां ममता माई क्लब कठिनईया मोड़ की देवी प्रतिमाओं के नौ रूपों के अलावा कुल 21 प्रतिमाएं को देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। यहां पर नवमी पूजन आचार्य बालमुकुंद की देखरेख में कमेटी के अध्यक्ष राजन सिंह, संयोजक व प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष स्वतंत्र बहादुर सिंह, सोनू सिंह आदि ने कराया। अध्यक्ष ने बताया कि 20 व 21 अक्तूबर की रात में गोपालगंज के कलाकार भगवती जागरण प्रस्तुत करेंगे। कई पूजन समितियों ने कन्या पूजन भी कराया और पूड़ी, चना और हलुवा प्रसाद में बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें