देवरिया। सलेमपुर के सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेयरमैन पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने और गुपचुप टेंडर कराने का आरोप लगाया है। डीएम से मिलकर सभासदों ने सीएम को संबोधित मांगपत्र सौंपा।
सलेमपुर नगर के सलाहाबाद में नगर पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार को वार्ड के सभासद बलिंद्र ने निर्माण कार्य पर मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाली तोड़ दिया। ठेकेदार और सभासद के बीच हाथापाई हुई। इसको लेकर सभासद चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हो गए। मंगलवार को डीएम को दिए गए मांगपत्र में सभासदों ने आरोप लगाया है कि चेयरमैन उपकरण खरीदारी और छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के नाम पर गलत तरीके से धन का भुगतान किया जा रहा है। गुपचुप तरीके से टेंडर कर मोटी रकम चेयरमैन से कमीशन के रूप में ठेकेदारों से वसूला है। नगर में लगे हैंडपंप में घटिया किस्म की पाइपें लगाई गई हैं और पानी पीने लायक कई हैंडपंपों का नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग सभासदों ने की है। इस दौरान संतोषी देवी, बलिंद्र, प्रदीप यादव, विजय गुप्ता, शहनवाज, अंजू यादव, अनीता देवी, सीता देवी, संजीव वर्मा, अशोक सिंह, पंकज गुप्ता, कमला देवी, विंध्यवासिनी देवी के शामिल रहीं।