देवरिया। अपने दमदार खेल के दम पर जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले विभिन्न खेलों के 40 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को स्मृति चिह्व, प्रशस्ति पत्र, ट्रैक शूट एवं टीशर्ट देकर अधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार की देर शाम को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुुख्य अतिथि डीएम सुजीत कुमार, एसपी रोहन पी कनय, समाजसेवी मैनुद्दीन खां व बीएसए उपेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की सीख दी। उद्घाटन के मौके पर कमला पब्लिक स्कूल की अंजली, श्रुति, देवांश, शंभू, मानसी, दिव्यांश, दिव्य व कोमल ने जय हो..गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। अंत में क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने सभी का आभार जताया।
इनके मुकाम की बदौलत हुआ जिले का नाम
हैंडबाल में मंजूला पाठक, शमा बानो, अमर मणि मिश्रा, संजय राय, नवीन मिश्रा, एथलेटिक्स में सूर्यप्रताप यादव, क्रिकेट में अजीत यादव, आर्या शुक्ला, बालीबॉल में सृष्टि तिवारी, अनन्या राय, आशुतोष शाही, फुटबॉल में सोनाखी सिंह, आयशा खातून, तैराकी में राजकुमार, ताइक्वांडो में रिया कन्नौजिया, प्रियंका, आकांक्षा मिश्रा, मिथुन प्रजापति, हर्ष यादव, संदीप, प्रत्युषा तिवारी, प्रशांत, तन्नू वर्मा, देवेश चौरसिया, तूलिका पांडेय, रेशमा खातून, दिव्यांश, मयूर मणि, पवन, दिलीप तथा खो-खो में खुशबू पांडेय, पूजा कन्नौजिया, नित्या शुक्ला, समृद्घि, अवनीश चौरसिया, भाष्कर, रामाश्रय यादव, मुकेश मौर्या, विजय मौर्या, अनूप कुशवाहा, आदि शामिल रहे।