फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 तक देश के किसानों की आय होगी दोगुनी-शाही

विज्ञापन
पथरदेवा में पशु मेले को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पथरदेवा। धुस देवरिया बगीचा में पं. दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गौ पूजन के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने पशुपालकों के लिए अब ब्लॉक स्तर पर पशु आरोग्य मेले का आयोजन कर रही है। इसमें पशुओं का नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है।
विज्ञापन

मेले को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि आम आदमी की आय दोगुनी हो। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इसमें पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पशु पालन से आम आदमी की आय बढ़ जाएगा। इसके लिए सरकार योजना तैयार कर रही है। पशुओं के इलाज के लिए जिले पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। किसानों के लिए निर्देश दिया कि जहां कंबाइन मशीन चलेगा उसके साथ भूसा बनाने की मशीन होगी। जो व्यक्ति डंठल जलाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को धान की उन्नत किस्म के बीज की व्यवस्था सरकार करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चूहा मारो अभियान चला के किसानों को राहत पहुंचायेगी। कृषि मंत्री ने सरकार के एक वर्ष पूरा होने और जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि यूपी कोका पास होने से अपराधी घबरा गए हैं। प्रदेश अब अपराध मुक्त होगा। इस दौरान विधायक कमलेश शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, संजय सिंह, बेनी माधव शुक्ल, राजीव प्रजापति, डॉ. सुरेश सिंह, केपी यादव, सुनील मल्ल ,गुलाब सिंह, अवधेश सिंह, मदन मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें