फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जीत पर उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
सपा के जीत पर सुभाष चौक पर खुशी का इजहार करते छात्र सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा गठबंधन को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद हैं। सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और पटाखे फोड़े गए। वक्ता बोले, जनता ने सांप्रदायिक शक्तियों को नकारा दिया है। 2019 में लोकसभा चुुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सपा कार्यालय कचहरी रोड पर गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर जश्न मनाया। अबीर-गुलाल उड़ाए गए। ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता खूब थिरके। जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव, पूर्व विधायक गजाला लारी, मनबोध प्रसाद, सुभाष चंद्र, अरविंद गौतम, दीनानाथ चौधरी आदि ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इस दौरान रंजना भारती, विनोद यादव, वेद प्रकाश जायसवाल, अर्जुन यादव और विजय पाल आदि मौजूद रहे। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सपा की जीत पर पटाखे फोड़े। रावत ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में जीत से यह साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता सांप्रदायिक शक्तियों को नकार दी है। सछास के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि यह जीत छात्रों, नौजवानों की जीत है। रणवीर सिंह यादव ने कहा कि आज गोरखपुर की जनता ऑक्सीजन की कमी से मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। इस दौरान हरिओम यादव, इमरान खान, मोहित चौधरी, जावेद आलम आदि मौजूद रहे। उधर सपा कार्यालय पर सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता के नेतृत्व में सपा की जीत पर जश्न मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान अर्जुन यादव, प्रभात यादव, खुर्शीद आलम, वेदप्रकाश यादव, जमाल अख्तर आदि मौजूद रहे।


सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बरहज। लोकसभा के उपचुनाव में मतगणना के दिन गोरखपुर और फूलपुर सीट पर सपा गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बुधवार को सुबह से लोग रुझान की जानकारी ले रहे थे। दो सीटों पर लगातार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की अच्छी बढ़त को लेकर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े लेकर सड़क पर आए गए। कार्यकर्ता पटाखा फोड़ते हुए मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को मिशन 2019 का आगाज बताया। पार्टी प्रत्याशियों के इस जीत पर कपरवार, महेन, बारा दीक्षित, करुअना, पैना, मगहरा, भलुअनी और बरांव सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं ने धूम-धड़ाका किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, डॉ. संजय सिंह सोलंकी, अब्दुल खालिक, राजन गुप्ता, गजानन विश्वकर्मा, सिब्बू सोनकर, रामाश्रय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें