फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांववालों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे को लेकर एडीएम वित्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते भलुअनी के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बरहज के भलुअनी गांव के मुसलमानों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा का आरोप लगाते हुए इसे कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रहे थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने भलुअनी एसओ को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग घर चले गए।
विज्ञापन

भलुअनी गांव के सत्तार, मुंशरीम, अनवारूल, आलिम, अरशद, रेशमा खातून, शायरा खातून समेत तमाम लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि गांव में कब्रिस्तान की जमीन है। इस पर कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। इस जमीन पर न्यायालय का स्थगन आदेश भी है। बिना पैमाइश कराए मेड़ बंदी कराया जा रहा है। उनकी मांग थी कि उक्त जमीन की पैमाइश कराकर ही यहां कोई कार्य कराया जाए। यदि जमीन अधिक होगी तो उसे ले लिया जाए। प्रदर्शन करने वालों से एडीएम वित्त एवं राजस्व ने ज्ञापन लिया। उन्होंने भलुअनी एसओ को आदेश दिया कि मामले में कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें