फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे इंतजार के बाद मिला गैस सिलिंडर

विज्ञापन
एलपीजी - फोटो : SELF
विज्ञापन
देवरिया। रसोई गैस सिलेंडर के लिए शहर के एक रसोई गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रहीं। घंटों इंतजार के बाद किसी तरह सिलेंडर मिला। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने एजेंसी मालिक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए समय से गोदाम नहीं खोलने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के चकियवा चौराहा पर सुकन्या भारत गैस एजेंसी है। रविवार की सुबह सात बजे उपभोक्ता गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने पहुंचे। एक घंटे इंतजार के बाद भी गोदाम का ताला नहीं खुला। इसके बाद लोगों ने एजेंसी मालिक और कर्मचारियों को फोन किया। इसके बाद भी गोदाम पर कोई नहीं पहुंचा। तीन घंटे बाद एक कर्मचारी पहुंचा और सिलेंडर बांटना शुरू किया। उपभोक्ता शिवचंद्र, श्याम कुमार, मुन्नी देवी, रामपुकार, प्रिंस आदि ने बताया कि बुकिंग के बाद पहले घर पर गैस पहुंचाया जाता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से होम डिलीवरी की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इसे लेकर गैस एजेंसी मालिक गंभीर नहीं हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में गैस एजेंसी के प्रोपराइटर केे मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। समय से गैस गोदाम नहीं खुलना लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें