महुई कुंवर में आयोजित तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
भटनी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। रेलवे क्रीड़ा मैदान में मार्च पास्ट प्रतियोगिता हुई। नकुल कुमार ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। प्राथमिक स्तर पर पीटी, खो-खो में हतवा की टीम विजयी हुई। बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में शिल्पी को प्रथम व हिना को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में हिना को प्रथम ब्यूटी दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में अमित चौहान प्रथम और बलिराम द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में मृत्युंजय को प्रथम व दिलीप को दूसरा स्थान। कबड्डी में यूपीएस जिगिना दीक्षित को प्रथम तथा कुरमौटा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक आरके यादव तथा विशिष्ट अतिथि प्रभारी बीडीओ एनके सिंह ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। आरके यादव ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के लिए खेल भी बेहद जरूरी है। इससे उनकी प्रतिभा की पहचान होती है। इस दौरान नागेश मणि, आशुतोष त्रिपाठी, भारद्वाज शुक्ल, अवनीश दीक्षित, ओम प्रकाश शुक्ल, राम निवास यादव, अरविंद सिह, आशुतोष गुप्त, अजय दीक्षित, संजय सिंह, शिवाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।