फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
निर्माण मजदूर युनियन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। श्रम विभाग के चिकित्सा सुविधा योजना में आवेदन करने वाले पंजीकृत मजदूरों को रसीद नहीं देने से नाराज मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन दिया। एडीएम ने रसीद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूरों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। निर्माण श्रमिक संगठन के जिला सचिव राम किशोर वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका आरोप था कि श्रम विभाग के बाबू पंजीकृत श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा योजना में आवेदन करने के बावजूद रसीद नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें