फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ टीम ने रेल परिसर के दुकानदारों से की पूछताछ

विज्ञापन
railway track
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को आरपीएफ भटनी की टीम ने भाटपाररानी रेल परिसर के अंदर दुकानदारों से पूछताछ की। इसके लिए टीम ने उन्हें नोटिस देकर भटनी बुलाया था। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ टीम का नोटिस मिलने के बाद एक दर्जन दुकानदार सुबह भटनी आरपीएफ कार्यालय पहुंचे। दुकानदारों ने बताया कि जांच टीम उनसे घटना से संबंधित कई बातें पूछीं। कई दुकानदारों ने बताया कि वे घटना के वक्त अपनी उनकी दुकान खुली नहीं थी। नगर के व्यापार मंडल ने आरपीएफ टीम की इस कार्रवाई को अनुचित बताया है। चेतावनी दी है कि दुकानदारों का उत्पीड़न हुआ तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रा कर रहे चित्रा स्पोर्ट्स क्लब कानपुर के खिलाड़ियों और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। सात खिलाड़ी घायल हो गए थे।

छत से गिरी बालिका की मौत
प्रतापपुर। बनकटा थाना के ग्राम बासोंपट्टी निवासी रणजीत शर्मा की आठ वर्षीय बेटी अश्वनी कुमारी एक दिन पहले छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज मैरवा प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वह आदर्श विद्यालय रामपुर में कक्षा दो की छात्रा थी। उसकी मौत पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मौत की खबर पर उसके विद्यालय में शोक सभा कर विद्यालय को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें