फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रक के साथ पकड़ा गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम से चोरी कर भाग रहे एक चोर को सदर कोतवाली के परसिया भंडारी के पास ट्रक समेत पकड़ लिया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। इस चोर के सहारे कई वाहन चोरियों का खुलासा हो सकता है। शनिवार की सुबह एक चोर मालगोदाम पर खड़े ट्रक को स्टार्ट कर भागने लगा। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन सफल नहीं हुए। किसी ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने ट्रक का पीछा कराया। सलेमपुर रोड में परसिया भंडारी के पास से पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली लाया गया। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। माना जा रहा है पकड़े गए युवक के सहारे जिले में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। फिलहाल सदर कोतवाली पुलिस पकड़े चोर से पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि शुरुआती पड़ताल में यह मामला सामने आ रहा है कि आपसी विवाद में युवक ट्रक लेकर भाग रहा था। अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यदि मामला वास्तव में चोरी का है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें