देवरिया। सदर कोतवाली के चिरैया ढाले पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक हाथ की नस काटने लगा। आसपास के लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर अस्पताल भेजवाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक परिवार वालों से नाराज चल रहा था। वह चाकू लेकर चिरैया ढाला पर पहुंचा। जहां पर गुस्से में हाथ की नस काटने लगा। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो दौड़कर पहुंचे और युवक के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सदर कोतवाली के एसएसआई श्रवण यादव ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उससे घटना का असली कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। परिवारवालों को भी बुलाया गया है। समझाकर बुझाकर परिवारवालों को सौंप दिया जाएगा।