फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

165 फीट ऊंची ताजिया रही आकर्षक का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. मोतीलाल
विज्ञापन

भाटपाररानी। ग्राम ततायर खुर्द में मंडल का सबसे ऊंचा ताजिया बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। 165 फीट ऊंचा ताजिया देखने के लिए क्षेत्र महिलाओं, पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाटपाररानी विकास खंड के ग्राम ततायर खुर्द में 165 फीट ऊंचा ताजिया बनाने के लिए गांव के लोगों ने मिलकर मात्र 20 दिनों में तैयार कर रिकॉर्ड बनाया है। ताजिया आठ खंडों में बना है। मुहर्रम के दिन से ही इस ताजिया को देखने वालों का तांता लगा है। इसके प्रमुख निर्माण कर्ता मकबूल बताते हैं कि इस ताजिया को बनाने में डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया है। जिसे गांव के हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर वहन किया। ताजिया को रात में देखने के लिए उसमें लगे लाइट लोगों को बरबस अपने तरफ खींच ले रहा है। पिछले वर्ष 145 फीट ऊंचा ताजिया बनाया गया था। ताजिया को मकबूल अंसारी, इरशाद अली, असगर, अनीश, राजू, राजाराम, हदीस, शमशूल, प्रदीप, सगीर, विजय, प्रेमचंद ने मिलकर बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें