फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में गंदगी का अंबार,संक्रामक रोग ने पसारा पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरवा मीरछापर गांव में गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियां पांव पसारने लगी है। इस गांव में एक शिक्षक की स्वॉइन फ्लू से मौत हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं है। इसकी वजह से गांववालों में संक्रामक रोग को लेकर दहशत है। देसही देवरिया ब्लॉक के बरवा मीरछापर गांव के शिक्षक प्रेमचंद्र साहू की 24 अगस्त को लखनऊ में इलाज के दौरान स्वॉइन फ्लू से मौत हो गई थी। इसके बाद इसकी पत्नी अनीता देवी, भतीजी अंजली और गांव की एक बच्ची सिंधु बीमार हो गई। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। लेकिन गांव में तैनात सफाईकर्मियों के नहीं आने के चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शुक्रवार को इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय के 25 बच्चे गलसुआ बीमारी से पीड़ित हो गए। गांववालों को संक्रामक बीमारी का भय सता रहा है। गांव के मुरारी मद्घेशिया, रामअशीष कुशवाहा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, किशोर गुप्ता आदि ने गांव में सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें