फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी वालों को बचा रहा है पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ऐपवा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसडीएम सदर से मिला और पीडब्ल्यूडी पर कोठी वालों पर दरियादिली दिखाते हुए बचाने का आरोप लगाया। विभाग ने झोपड़ी डालकर जीवन यापन करने वाले 95 परिवारों को कब्जा हटाने की नोटिस दे दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने सभी पर एक तरह से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ऐपवा की जिलाध्यक्ष गीता पांडेय की अगुवाई में डीएम आवास के पीछे झोपड़-पट्टी डालकर रहने वाले लोग एसडीएम सदर मिले। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों का कहना था कि वे लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं। अब पीडब्ल्यूडी इसे अपनी जमीन बता रहा है। इसके पश्चिम और दक्षिण दिशा में इसी भूखंड के हिस्से पर कोठियां बन गई हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से केवल झोपड़पट्टी में रहने वाले 95 परिवारों को ही नोटिस दी गई है। कोठी वालों पर विभागीय जिम्मेदार रहम क्यों कर रहे हैं। उनका कहना था कि विभाग को सभी पर समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। यदि झोपड़पट्टी वालों को उजाड़ने की कोशिश की गई तो परिणाम गंभीर होंगे। एसडीएम सदर राकेश सिंह ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शंभूनाथ, जीतेंद्र, विक्की, संतोष, विकास, बलवंत यादव, पप्पू, मनोज आदि समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें