फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई टेंशन तार टूटने से अंधेरे में रहे 150 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। रात को बिजली नहीं मिलने से लार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में अंधेरा छाया रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इसकी वजह मेन सप्लाई का तार टूटना है।
विज्ञापन

सलेमपुर से मुख्य बिजली आपूर्ति घर से लार विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति मिलती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे भुडुसरी गांव के समीप मेन सप्लाई का तार अचानक टूट गया। कर्मचारियों ने ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन पानी भरे गड्ढे में तार गिरने के कारण सफलता नहीं मिली। इससे 150 गांवों की आपूर्ति ठप रही। गर्मी के चलते लार नगर सहित बभनौली पांडेय, सजांव, हरखौली, कोहरा, खेमादेई, रामनगर, राउतपार, दोगारी, पटनेजी, परासी, रोपनछपरा, ठाकुर गौरी, गौरी अमेठिया आदि गांव के लोग परेशान रहे। जूनियर इंजीनियर सुधीर यादव ने बताया कि पानी में तार गिरने के कारण रात को ठीक नहीं हो सका। गुरुवार को दिन में 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें