मेहरौनाघाट। छोटी गंडक नदी में पानी बढ़ने से किसानों का करीब 200 एकड़ फसल पानी में डूब गया। रेग्युलेटर से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे गांववालों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने बंधे पर बना रेनकट को ठीक कराने की मांग की है। गंडक नदी के किनारे दोगारी मिश्र, परासी चकलाल समेत कई गांव है। बंधे पर बने रेनकट और मांद विभागीय लापरवाही के चलते नहीं ठीक कराया गया। गांववालों ने प्रशासन से पानी का रिसाव बंद कराने और बंधों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि जानकारी नहीं है।