देवरिया। भाजपा के स्वच्छता अभियान में लखनऊ और उन्नाव के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए शुक्रवार को नागरी प्रचारिणी हॉल में बैठक हुई। अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। स्वच्छता अभियान सुबह सात से चलेगा। प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सरकार और संगठन संवेदनशील है। यह एक ऐसा मसला है जिसे नागरिकों को स्वेच्छा से पहल करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि लखनऊ, उन्नाव से कार्यकर्ता आएंगे। मंडल में चयनित दो जगहों पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे जिले के कार्यकर्ता साफ-सफाई के अलावा श्रमदान करेंगे। नागरिकों को बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान अलका सिंह, सज्जन मणि त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, मारकंडेय शाही, रामधनी गोंड, विजय बहादुर दुबे ने संबोधित किया।