फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना की जिम्मेदारी लें योगी, नैतिकता मान इस्तीफा दें:सुबाष

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मासूमों की मौत के बाद जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। नेताओं ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि एक दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया था। उसके बाद यह स्थिति है। नैतिकता के आधार पर सीएम योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन

जद यू के पूर्व विधायक सुबाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लायर ने कई बार आगाह किया, बावजूद जिम्मेदार बकाया अदा करने में पहल नहीं किए। ऐसा लगता है उन्हें मासूमों की मौत का इंतजार था। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले का यह हाल है। उन्हें नैतिकता के आधार पर पद से त्याग पत्र दें। आजाद हिन्द सेना वाहिनी की बैठक रामनाथ देवरिया में हुई। संस्थापक ऋषि पांडेय ने कहा कि बयानबाजी को छोड़ें और जनसरोकार को समझें। इस दौरान आत्मदेव मणि, ब्रहृमदेव तिवारी, प्रमोद सिंह, मुकेश वैरागी, शमशाद अंसारी, आदिल अंसारी आदि रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने ईश्वर से सहन शक्ति प्रदान करने की अपील की। राष्ट्रीय लोक दल की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा की मांग की गई। इस दौरान जगदीश सिंह, लल्लन जायसवाल, विपिन श्रीवास्तव, केसी मिश्र, हौसला मणि आदि रहे। प्रदेश सचिव रणजीत विश्वकर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बयानबाजी के बजाएं काम करें। कांग्रेसियों की बैठक टाउनहाल में हुई। बसपा नेता मुमताज अली ने कहा कि जवाबदेही तय करें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने सीबीआई जांच और डॉक्टर्स को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, महेंद्र मिश्र, कैलाश तिवारी, वरुण राय, रमेश वर्मा आदि रहे। शहर कांग्रेस की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ से आत्ममंथन की मांग की गई। अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि मासूमों की मौत साबित कर रही है कि सरकार को पद पर रहने का हक नहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी प्रभारी नागेंद्र शुक्ल, बीएन दुबे, हीरानंद राय आदि रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के मंडल चेयरमैन शाकिर हुसैन ने कहा कि बच्चों की मौत की जिम्मेदार योगी सरकार है। नैतिकता के आधार पर पद छोड़ दें। अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक गौरा चौराहे पर हुई। सदानंद चौरसिया ने पीड़ित परिवार को 30-30 लाख रुपये मुआवजा मांगा। समाजवादी नेता हृदय नारायण जायसवाल ने कहा कि सक्षम सरकार और सख्त सीएम योगी आदित्यनाथ के रहते कई माताओं की गोद सूनी हो गई है। भासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें