फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया जी हॉस्पिटल की

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बा स्थित माया जी हॉस्पिटल में 20 जुलाई को हुई महिला की मौत के मामले में पति की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पथरदेवा में माया जी हॉस्पिटल है। इस हॉस्पिटल में 20 जुलाई को बिहार, गोपालपुर जिले के रामपुरकला थाना बिजईपुर के रामसकल की पत्नी प्रतिमा को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान प्रतिमा की मौत हो गई थी। कस्बे के लोग और परिजन हंगामा करने लगे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दवा की गड़बड़ी से प्रतिमा की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद रामसकल ने थाने में तहरीर दी। तरकुलवा पुलिस ने हॉस्पिटल की मालिक माया सिंह और उनके पति प्रेमनरायण सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मेडिकल काउंसलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके पहले भी इस हॉस्पिटल पर मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। वहीं सीएमओ के आदेश पर पथरदेवा पीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिंह ने थाने में तहरीर दी है कि विभाग से माया जी हॉस्पिटल को लाइसेंस नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें