फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की फुहांरों ने गर्मी से दिलाई थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दो दिनों से उमड़-घूमड़ रहे बादलों ने शनिवार की शाम को मेहरबानी दिखाई। फुहारें पड़ते ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली, लेकिन बिजली की कटौती ने खूब रुलाया। शुक्रवार की रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद सुबह के वक्त मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बढ़ता गया, सूर्यदेव ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन शाम होते-होते इंद्रदेव मेहरबान हो गए। बारिश शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। चूंकि इस समय धान की रोपाई का वक्त है। ऐसे में खेतों में पानी की सख्त जरूरत है। बारिश नहीं होने से किसान पंपिंग सेट और अन्य साधनों के जरिए खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे थे। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। गर्मी में घोषित और अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान थे। ऊपर से लो-वोल्टेज रात में सोने नहीं दे रहा था। शुक्रवार की रात हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया था कि शनिवार को बारिश होगी। शाम को फुहारें पड़ने पर बच्चों ने खूब मस्ती की। घरों की छतों पर आकर बारिश का आनंद लिया। खेती किसानी के लिए यह बारिश ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। जब तक झमाझम बारिश नहीं होगी, धान की रोपाई के लिए किसानों को पंपिंग सेट और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें