फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उपकरण देने के लिए 4056 दिव्यांग चिह्निता

Thu, 06 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। ब्लाॅक संसाधन केंद्र गौरी बाजार में बृहस्पतिवार को दिव्यांग छात्र मापन शिविर का आयोजन किया गया। जनपद में कुल चिह्नित 4056 दिव्यांग छात्रों का मापन कर उन्हें विभिन्न प्रकार के उपकरण देने के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरी बाजार से कुल 133 छात्रों को चिह्नित किया गया। सात नवंबर को बीआरसी रामपुर कारखाना और आठ नवंबर को सलेमपुर ब्लॉक के पुरैना में मापन शिविर का आयोजन होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में जिला समन्वयक समेंकित शिक्षा ज्ञानेन्द्र सिंह की ओर से बीआरसी गौरी बाजार देवरिया में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण भारतीय कृ़त्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर के सहयोग से मापन शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें 133 लोगों को चिह्नित करते हुए एलिम्को के प्रतिनिधि फैजल, आनन्द सिंह, अभिषेक, नरेन्द्र कुमार एवं गजेन्द्र कुमार द्वारा टोकन जारी किया गया।
जिला समन्वक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 4057 दिव्यांग बच्चे चिह्नित हैं। इसी क्रम में 7 नवंबर को बीआरसी रामपुर कारखाना एवं आठ को प्राथमिक विद्यालय पुरैना सलेमपुर देवरिया में आयोजित किया जाएगा। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें