दुकानों और मॉल में पसरा रहा सन्नाटा
बाजारों में चहल-पहल कम, 40 फीसदी कम हुए ग्राहक
देवरिया। कोरोना का डर बाजारों में भी नजर आ रहा है। जिन बाजारों में में पैदल निकलना मुश्किल था। वहां अब चार पहिया वाहन दौड़ रहे हैं। क्योंकि भीड़ नदारद है। ग्राहकों में 40 फीसदी कमी आई है। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से बाजारों की रौनक समाप्त हो गई है। लोग भीड़भाड़ में आना पसंद नहीं कर रहें है।
केस एक
2:26 बजे रामलीला मैदान रोड मार्ट
मॉल के अंदर एक दो ग्राहक टहल रहे थे, वर्कर चेहरे पर मास्क लगाए उदास बैठे हुए थे। बताया कि कोरोना को लेकर लोगों में काफी भय है। इसकी वजह से बाजार में मंदी आ गई है। कई दिनों से मॉल में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। बिक्री 40 प्रतिशत से कम हो गया है। ऐसे में खर्च अधिक और बिक्री कम हो गई है। दिन-प्रतिदिन बाजार गिरता जा रहा है।
3 बजे भटवलिया चौराहा सिटी कार्ट
मॉल में दाखिल होने वाले लोगों को गेट पर मौजूद वर्कर सेनेटाइजर उपयोग करने के लिए बोल रहे थे। उसके बाद ही लोग अंदर दाखिल कर रहे थे। कुछ महिलाएं कपड़ों की खरीदारी करती हुई नजर आई। पहली मंजिल पर एक भी पुरूष खरीदारी करते हुए नहीं मिले। करीब 15 मिनट बाद दो युवक रमेश और प्रतीक आए और शर्ट की खरीदारी की। कई दिनों से बिक्री प्रभावित है। ।
3.30 बजे रामनाथ देवरिया वन इंडिया मार्ट
मॉल के अंदर उदासी थी। एक-दो लोग कपड़ा खरीदारी के लिए दिख रहे थे। गेट पर सेनिटाइजर की व्यवस्था था। काउंटर पर मौजूद वर्कर ने बताया कि एक हफ्ते से धंधा काफी मंदा चल रहा है। लोग खरीदारी के लिए आ ही नहीं रहे हैं। एक-एक दिन काटना मुश्किल हो गया है। लोगों को लुभाने के लिए ऑफर भी लाया गया है। बावजूद लोगों खरीदारी के लिए नहीं आ रहे हैं।
कोरोना वायरस से कारोबार का नुकसान
कोरोना वायरस से तकरीबन एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सराफा, इलेक्ट्रिकल्स, मोबाइल, जूता, रेडिमेट, पर्यटन, रेस्टोरेंट , मल्टीप्लेक्स जिम का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कारोबारी संजय केडिया का कहना है कि बाजार से रौनक समाप्त हो गई है। लोगों में दहशत है।