राष्ट्रीय युथ बॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम के ट्रायल के लिए चुने गए देवरिया छात्रावास के च?
- फोटो : DEORIA
स्पोर्ट्स स्टेडियम के वॉलीबॉल छात्रावास के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल के लिए हुआ है। 16 से 22 दिसंबर तक यह मध्य प्रदेश के पन्ना में होगी। इसके लिए संभावित यूपी टीम का 15 दिवसीय प्रशिक्षण झांसी में लगने की उम्मीद है।
भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की देखरेख में होने वाली 25वीं यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी की पुरुष व महिला टीम की चयन प्रक्रिया कानपुर के रामलीला ग्राउंड श्यामनगर में होनी है। इसमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के अलावा सभी पुरुष व महिला वालीबाल छात्रावास के अलावा उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन से संबद्घ सभी इकाईयों से जुड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
चयन ट्रायल के लिए देवरिया छात्रावास से आनंद मिश्रा, मो.वसीम सैफी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, अमृतराज यादव का भी चयन हुआ है। ये चारों खिलाड़ी कानपुर में चयन ट्रायल देने चले भी गए हैं। छात्रावास के प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि पन्ना शहर में आयोजि होने वाले यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही हिस्सा लेते हैं। चैंपियनशिप में 29 राज्यों की महिला व पुरुष टीमें प्रतिभाग करेंगी। यूपी की दोनों टीमों के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है। ट्रायल के बाद यूपी टीम का 15 दिवसीय तैयारी प्रशिक्षण शिविर झांसी में लगने की उम्मीद है।
इसमें दोनों टीमों के लिए 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। फाइनल ट्रायल के बाद यूपी की 12-12 सदस्यीय टीमों का चयन किया जाएगा, जो यूथ चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि देवरिया के चार खिलाड़ियों का नाम भी प्रदेश स्तरीय पुरुष टीम के लिए भेजा गया है।