फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोंर्ड परीक्षा चार रस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसायन विज्ञान में चार रस्टीकेट, 7556 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में कई केंद्रों पर पकड़े जा रहे हैं नकलची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को द्वितीय पाली में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इन्हें परीक्षा से रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7556 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटर के उर्दू सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का प्रश्न पत्र था। हाईस्कूल में पंजीकृत 1067 में से परीक्षा में 966 विद्यार्थी ही शामिल हुए। वहीं, इंटर में 557 में 44 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। द्वितीय पाली में हाईस्कूल में संगीत वादन एवं रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल, नागरिक शास्त्र का प्रश्न पत्र था। रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को रस्टीकेट किया। वहीं, सचल दल पांच के प्रभारी पीके शर्मा ने सर्वानंद शांडिल्य योगेेश्वर इंटर कॉलेज जमुई डुमवलिया से दो छात्रों एवं हरिवंश सहाय उमावि. बलुआ अफगान से एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। दूसरी पाली में पंजीकृत कुल 60330 विद्यार्थियों में 52918 उपस्थित रहे, 7412 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 27 अनुपस्थित
एसके में प्रथम पाली में उर्दू की परीक्षा में नहीं आया छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। यूपी बोर्ड परीक्षा के द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान का पेपर था। इसमें करीब 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि एसके इंटर कॉलेज में सुबह पाली में उर्दू के पेपर में एक छात्र को परीक्षा देनी थी। लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने नीलकंठ इंटर कॉलेज बारा दीक्षित और एसके इंटर कॉलेज आदि के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें