एकौना। शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार बिशुनपुर बगही निवासी लखन गुप्ता की हौली बलिया के पास सड़क किनारे जमीन है। इसका काफी दिनों से हौली बलिया निवासी विनीत सिंह से विवाद चल रहा है। विवादित जमीन के पास दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के लखन गुप्ता व उनकी पत्नी चमेली देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के देवेंद्र सिंह और विनीत सिंह भी घायल हो गए हैं। थानाध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद