फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में वृद्ध की मौत, बेटा व नाती घायल

Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों जा रहे थे तरकुलवा
विज्ञापन

घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी विंध्याचल प्रसाद (66) पुत्र अक्षयवर प्रसाद अपने बेटे विनोद (34) के साथ गोरखपुर इलाज कराने बृहस्पतिवार को गए थे। वहां से लौटते समय रात के नौ बज गए। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर फोन कर अपने नाती को जिला मुख्यालय बुलाया। बाइक लेकर उनका नाती राहुल (24) पहुंचा। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर तरकुलवा के लिए निकले। तीनों अभी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भीमपुर गौरा के पास पहुंचे थे कि सामने खड़े एक वाहन से उनकी बाइक जा टकराई।
घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान विंध्याचल की मौत हो गई। घायल बेटा विनोद और नाती राहुल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज का बहाना बनाकर आई मौत
देवरिया। वृद्ध विंध्याचल प्रसाद नलकूप विभाग से रिटायर हुए थे। वह नलकूप संचालक थे। तबीयत खराब रहने पर गोरखपुर से उनका इलाज चल रहा था। इधर, तबीयत ठीक नहीं रहने पर वह अपने बेटे विनोद के साथ गोरखपुर के लिए निकले। वहां से इलाज कराकर घर जा रहे थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में विंध्याचल का काल इंतजार कर रहा था। जैसे ही वह गौर के पास पहुंचे थे कि अपने आगोश में ले लिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें