फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फावड़े से हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में फावड़े से हमला, चार घायल
विज्ञापन

भटनी। डेमुसा गॉव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर केस नही दर्ज करने का आरोप लगाया है। डेमुसा के भगवानपुर टोला निवासी लल्लन यादव और भैरोपुर निवासी पवहारी यादव के बीच जमीन का विवाद है। लल्लन यादव ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि पैमाइस के बाद विवादित जमीन पर निशान देही के लिए राजस्व विभाग द्वारा पत्थर गड़वाया गया था। जिसको शुक्रवार सुबह पवहारी पक्ष के लोगों ने उखाड़ दिया। आरोप है कि विरोध करने पर गोलबंद होकर पहुंचे लोगों ने लल्लन यादव, प्रेम यादव, मुन्ना यादव व सवारी देवी को फावड़े से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपितों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इस बाबत एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें