मारपीट में चार घायल, दोनों पक्षों को थाने लाई पुलिस
पैकौली। भलुअनी थाना क्षेत्र के सुरौली टोला लक्ष्मीपुर में मंगलवार की दोपहर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्ष को थाने पर ले गई। सुरौली टोला लक्ष्मीपुर गांव निवासी श्रीनाथ कुशवाहा बाउंड्री करा रहे थे। दूसरे पक्ष ने रोक दिया। इस पर कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष को अपने साथ थाने पर ले गई। एक पक्ष से श्रीनाथ कुशवाहा (60), राम ध्यान कुशवाहा (46) घायल तथा दूसरे पक्ष के राजू कुशवाहा (30), राम भगत कुशवाहा (40) घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि मारपीट हुई है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।