फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग लगने से चार छप्पर जले

Mon, 17 Jun 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के खड़ाइच गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के खड़ाइच गांव में शनिवार की देर शाम को एक छप्पर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक चार और लोगों के छप्पर जल गए। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के खड़ाइच गांव में देर शाम को गांव के किनारे राधे यादव के छप्पर में आग लग गई। धुआं उठते देखकर लोगों ने शोर मचाया। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आने से राघव यादव, अमर यादव, हृदयानंद का छप्पर जल गया। राधे का भूसा, शीशम का बोटा, सहित अन्य पीड़ितों का भी भूसा, जलौनी आदि सामान जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें