रास्ते के विवाद में मारपीट, चार पर केस
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के पश्चिम मोहल्ला मस्जिद वार्ड में रास्ते के विवाद में मारपीट के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
राकेश प्रजापति और राम नक्षत्र प्रजापति के बीच रास्ते का विवाद है। आरोप है कि 31 जुलाई को राम नक्षत्र ने रास्ते में अवरोध डालना शुरू कर दिया। इसके अलावा आरोपियों ने राकेश का बिजली का केबल भी काट दिया। विरोध करने पर राम नक्षत्र, मीरा देवी, विनीता और विजय में ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। राकेश और उसकी बहन को चोट लग गई। पुलिस ने राकेश की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।