फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक निरीक्षक व चार एसआई लाइनहाजिर, 40 का कार्य क्षेत्र बदला

Tue, 20 Feb 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस से 22 एसआई को मिली थाने में तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर एसपी संकल्प शर्मा ने महकमे में फेरबदल किया है। इसमें एक निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया गया है। वहीं, 40 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। इसमें पुलिस लाइंस से 22 एसआई को थानों पर तैनाती मिली है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनकटा थाने में तैनात निरीक्षक शशिनाथ गोस्वामी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। खुखुंदू थाने में तैनात एसआई राघवेंद्र सिंह को गौरी बाजार भेजा गया है। एसआई कुंदन कुमार पटेल को लार से सुरौली थाना, एसआई सुरेंद्र नाथ गिरि को लार से रामपुर कारखाना, एसआई सचिंद्र नाथ राय को बरहज से तरकुलवा थाने में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह, थाना मदनपुर में तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार को सलेमपुर कोतवाली, एसआई राकेश कुमार शुक्ल को भाटपाररानी से बरहज, एसआई दीपक पटेल को खुखुंदू से गौरी बाजार, एसआई रिद्दवन सिंह को बनकटा से सदर कोतवाली, एसआई हरिनाथ सिंह यादव को सदर कोतवाली से पुलिस लाइंस में तैनात किया गया है।
एसआई वीरेंद्र मौर्य को बरियारपुर से कोतवाली सलेमपुर, एसआई शिवचंद को गौरी बाजार से एकौना थाना, एसआई परमात्मा प्रसाद को भटनी से भलुअनी, एसआई ओमकार सिंह को गौरी बाजार से लार, एसआई श्याम चंद्र रतना को भाटपाररानी से गौरी बाजार, एसआई अवधेश कुमार यादव को भलुअनी से भाटपाररानी तैनात किया गया है। एसआई जगन्नाथ यादव को बरियारपुर से पुलिस लाइंस भेजा गया है। एसआई रविंद्र सिंह को सलेमपुर कोतवाली से रुद्रपुर कोतवाली, एसआई प्रभुनाथ यादव को सलेमपुर कोतवाली से बरहज थाना, एसआई जावेद खां को भटनी थाने से पुलिस लाइंस में तैनात किया गया है।
एसआई संजय कुमार राय को गौरी बाजार से लार, एसआई अखलाक अहमद को सलेमपुर कोतवाली से पुलिस लाइंस में तैनात किया गया है। एसआई परवेज अहमद को भटनी से महुआडीह, एसआई सुधीर कुमार पुलिस लाइंस से सदर कोतवाली, एसआई रत्नाकर मिश्र को पुलिस लाइंस से भटनी थाने में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार एसआई कुमुद सिंह को पुलिस लाइंस से महिला थाना, एसआई अविनाश मौर्य को पुलिस लाइंस से भलुअनी, एसआई निरंजन लाल को पुलिस लाइंस से सलेमपुर कोतवाली, एसआई नीरज सिंह यादव को पुलिस लाइंस से थाना सलेमपुर कोतवाली, एसआई कमलेश कुमार को पुलिस लाइंस से भटनी, एसआई राजमणि सिंह को पुलिस लाइंस से तरकुलवा, एसआई वीरेंद्र कन्नौजिया को पुलिस लाइंस से श्रीरामपुर, एसआई राममूरत राम को पुलिस लाइंस से लार, एसआई नितिन यादव को पुलिस लाइंस से भाटपाररानी, एसआई अरविंद कुमार यादव को पुलिस लाइंस से सुरौली, एसआई छविनाथ राम को पुलिस लाइन से बघौचघाट, एसआई नितिन साहू को पुलिस लाइंस से सलेमपुर कोतवाली, एसआई राम प्रताप कन्नौजिया को पुलिस लाइन से बनकटा, एसआई शिव नारायण यादव को पुलिस लाइन से खुखुंदू, एसआई पंकज कुमार पांडेय को पुलिस लाइंस से एएसपी कार्यालय, एसआई दिनेश सिंह को पुलिस लाइंस से श्रीरामपुर, एसआई राजनाथ सिंह को पुलिस लाइंस से बनकटा, एसआई श्यामजीत सिंह को पुलिस लाइंस से सदर कोतवाली, समलेश कुमार पटेल को पुलिस लाइंस से भटनी और एसआई अभोरिक सिंह यादव को पुलिस लाइंस से मदनपुर थाने में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें