फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कपरवार पुलिस पिकेट पर एक गाड़ी से बरामद हुए तीन लाख 80 हजार रुपये

Thu, 21 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के बताए जा रहे थे गाड़ी में सवार चारों युवक, जा रहे थे आजमगढ़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार पुलिस पिकेट पर मंगलवार की देर शाम एक गाड़ी से करीब तीन लाख 80 हजार रुपये बरामद किए जाने की बात सामने आई है। गाड़ी में सवार चार युवक देवरिया के बताए जा रहे हैं। चारों आजमगढ़ जा रहे थे। सूचना पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गईं। चार पहिया गाड़ी से रुपये बरामद होने की जानकारी होने पर महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

कपरवार पुलिस पिकेट पर खंड शिक्षाधिकारी भलुअनी सूरज कुमार पुलिस के साथ आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बरहज की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन में चार युवक दिखाई दिए। जिन्हें रोक पुलिस ने तलाशी ली। गाड़ी में एक बैग में करीब तीन लाख 80 हजार रुपये बरामद हुए। हालांकि, चारों युवक छात्र बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सभी ने देवरिया का होना बताते हुए आजमगढ़ से पुरानी कार खरीदने के लिए पैसे रखना बताया। अधिकारियों ने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। वाहन से मिले रुपये को लेकर चौराहे पर तरह-तरह की चर्चा थी। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी से रुपये मिले हैं। इसके बारे में तहकीकात कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें