आठ विकास खंडों में अनुपस्थित मिले 36 कार्मिको का वेतन रोका
देवरिया। विकास खंड कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के उपस्थिति की जांच करने का सीडीओ ने नया तरीका शुरू किया है। बृहस्पतिवार को जिले के सभी विकास खंडों से सुबह साढ़े दस बजे उपस्थिति पंजिका का फोटो व्हाट्सप पर मंगाया और उसको देखा तो आठ ब्लाक में 36 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। उनका वेतन व मानदेय रोकने का निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सीडीओ रवींद्र कुमार के निर्देश पर सुबह 10.30 बजे से जिले के सभी ब्लाकों से अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का फोटो व्हाट्सप के माध्यम से मंगाया गया। इसमें विकास खंड बैतालपुर में टीए विश्वनाथ गुप्ता, उपेंद्र राव, जेई सपना विश्वकर्मा, विकास खंड भलुअनी में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोशन कुुमार, ब्लाक देसही देवरिया में लेखाकार रघुनाथ यादव, हरिओम पांडेय, चालक मुन्ना प्रसाद, जेई सुधीर सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, शेषनाथ शर्मा, भाटपाररानी ब्लाक में टीए व्यासनाथ राय, रामनक्षत्र सिंह, विजय शंकर पांडेय, रंजीत गुप्ता, उमेश यादव, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, जेई लाल बहादुर, लार ब्लाक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सोशल आडिट कोऑडिर्नेटर धीरेंद्र प्रताप, सहायक लेखाकार अमरेंद्र गौतम, कंप्यूटर आपरेटर दुर्गेश तिवारी, बोरिंग टेक्नीशियन अजय कुमार मिश्र, टीए अमरदेव सिंह, अरुण कुशवाहा, अतुल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता, लेखाकार रामअशीष, तरकुलवा ब्लाक में एए सुजीत कुमार राय, बोरिंग टेक्नीशियन संजय कुमार सिंह, टीए सतीश कुमार, विजय कुमार चौहान, ओमकार नाथ तिवारी, रामपुर कारखाना ब्लाक में टीए राजेश प्रताप सिंह, रुद्रपुर ब्लाक में टीए सुरेंद्र प्रताप, शिवदत्त यादव, बोरिंग टेक्नीशियन अखिलेश श्रीवास्तव गैर हाजिर मिले। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोका गया है। उन्हें नोटिस जारी किया गया।