फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बटुकों ने धारण किया जनेऊ

Sun, 09 Apr 2017 11:04 PM IST
deoria
विज्ञापन
धमऱ्र्म - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद ने रविवार को 35 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। परिवारवालों ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। इसके चलते माहौल उल्लासमय रहा।
श्री विद्या धर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय में बटुकों को मृतिका शोधन और हरिद्रालेपन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद वैदिक आचार्यों की देखरेख में मुंडन आदि संस्कारों को कराया गया। इसके बाद बटुकों को गायत्री उपदेश के साथ ब्रह्मचर्य का आधान कराया गया। जिससे बटुक अपने जीवन में आने वाले उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर सकें। बटुकों ने दंड लेकर मां से भिक्षा मांगी। रामनरायणाचार्य जी ने कहा कि संस्कारों का संरक्षण अति आवश्यक है। बिना यज्ञोपवीत संस्कार के द्विजत्व की प्राप्ति संभव नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ उपाध्याय ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि संस्कारों से संस्कृति का संरक्षण किया जा सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अलका सिंह, महंत परमात्मा दास, डॉ. चंद्रभान मिश्र, आद्या प्रसाद शुक्ल, सिंहासन पांडेय, डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल, डॉ. जगदीश नारायण, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, गोरखनाथ मिश्र, सुधांशु रंजन मिश्र, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इनका हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
कैलाश तिवारी, पंकज तिवारी, विकास तिवारी, ऋषभ मिश्र, समर मिश्र, अभय मिश्र, कृश मिश्र, सुधांशु उपाध्याय, विपुल उपाध्याय, रवि प्रकाश पांडेय, प्रवीण पांडेय, रोहित पांडेय, मोहित पांडेय, सुुजीत पांडेय, शुभम पांडेय, अतुल पांडेय, सुधांशु पांडेय, अमर पांडेय, अजीत पांडेय, कृष्णा शर्मा, अनंत शर्मा, अमित शर्मा, आशीष शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, महेश शर्मा, वैभव शर्मा, मुरारी शर्मा, रामइकबाल पाठक, अक्षय पाठक, कृष्णानंद पाठक, शिवानंद पाठक, सिद्धार्थ पाठक, अभिषेक चौबे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें